फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram Fire: चलती सिटी बस बनी आग का गोला, धूं-धूंकर जली; सड़क पर पूरी तरह जलकर खाक

Thu, 13 Aug 2026 02:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम के ओल्ड दिल्ली रोड पर गुरुगमन सिटी बस में आग लग गई। जब तक आग बुझाई गई, तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन
सिटी बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के ओल्ड दिल्ली रोड पर सिटी बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते-ही-देखते आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचतीं और आग बुझाने का काम शुरू होता, तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।

विज्ञापन




ओल्ड दिल्ली रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे रूट नंबर 215 पर गुरुग्राम बस अड्डा से डूंडाहेड़ा जा रही सिटी बस में आग लग गई। घटना के दौरान सिटी बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। इसी दौरान सिटी बस के पिछले हिस्से में इंजन से धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने सड़क किनारे बस को खड़ी करके दोनों दरवाजों को खोला। जिसके बाद सभी सवारियां बस से नीचे उतरी। देखते ही देखते आग ने सिटी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि बस में आग लगने की घटना में काेई यात्री घायल नहीं हुआ है। 

सिटी बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना है। जांच के बाद ही बस में आग लगने के सही कारणों का पता चल सकेगा। घटना कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। - राम करण शर्मा, फायर अधिकारी, उद्योग विहार फायर स्टेशन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें