परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए प्रतिदिन थोड़ा-थोड़ा पढ़ने की आदत डालें। रटने के बजाय विषय को समझकर सीखें, ताकि पढ़ी हुई बातें लंबे समय तक याद रहें। पाठ्यपुस्तक को अपना सबसे अच्छा मार्गदर्शक मानें और हर पाठ के भाव, पात्रों तथा संदेश को अच्छी तरह समझें। नियमित रूप से पढ़े हुए पाठों की पुनरावृत्ति करें। बार-बार दोहराने से विषय पर पकड़ मजबूत होती है और परीक्षा के समय उत्तर लिखने में आसानी होती है। पढ़ाई के साथ आत्मविश्वास बनाए रखना भी बेहद जरूरी है। स्वयं पर भरोसा रखें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। मन में यह विश्वास रखें कि निरंतर मेहनत और अभ्यास से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। पढ़ाई के लिए नियमित समय निर्धारित करें और कठिन विषयों को समझने के लिए शिक्षकों की मदद लेने में संकोच न करें। याद रखें, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अभ्यास, लगन, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ियां हैं। मेरी ओर से सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य और सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
- किरण बाला, हिंदी शिक्षिका एवं विभागाध्यक्ष, लायंस पब्लिक स्कूल, सेक्टर-10ए, गुरुग्राम