फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुमंत्र : धैर्य से मिलेगी चुनौतियों से लड़ने की ताकत

विज्ञापन
निकिता, गुरुमंत्र के लिए
विज्ञापन
जीवन में हर दिन एक जैसा नहीं होता। कभी परिस्थितियां हमारे अनुकूल होती हैं, तो कभी चुनौतियां सामने आ खड़ी होती हैं। ऐसे समय में घबराने या निराश होने के बजाय सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। मुश्किल परिस्थितियां हमें बहुत कुछ सिखाती हैं और अपने भीतर छिपी क्षमताओं को पहचानने का अवसर देती हैं। परेशानियों के समय जल्दबाजी में निर्णय लेने के बजाय शांत मन से समाधान तलाशना जरूरी है। धैर्य रखने से हम सही और गलत के बीच बेहतर अंतर कर पाते हैं। कई बार जिस परिस्थिति को हम बड़ी समस्या समझते हैं, वही आगे चलकर हमारे अनुभव और आत्मविश्वास को बढ़ाने का कारण बनती है। हमें यह समझना चाहिए कि हर परिस्थिति हमारे नियंत्रण में नहीं होती, लेकिन उसके प्रति हमारा नजरिया जरूर हमारे हाथ में होता है। इसलिए मुश्किल समय में खुद पर भरोसा रखें, सकारात्मक विचार अपनाएं और लगातार प्रयास करते रहें। याद रखें, धैर्य और सही सोच के साथ उठाया गया कदम हमें कठिनाइयों से निकलने का रास्ता दिखा सकता है। - निकिता, जेबीटी, राजकीय मॉडल संस्कृति माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-4/7, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें