फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुमंत्र : खुद पर विश्वास रखें, प्रयास जारी रखें

विज्ञापन
विजय कुमार गुरुमंत्र के लिए
विज्ञापन
हर व्यक्ति की जिंदगी में ऐसा समय आता है, जब उसे अपने फैसलों पर संदेह होने लगता है। ऐसे समय में दूसरों की राय से अधिक अपनी मेहनत और क्षमता पर भरोसा रखना चाहिए। हर दिन नई शुरुआत का अवसर लेकर आता है। बीती गलतियों को लेकर रुकने के बजाय उनसे सीखकर आगे बढ़ना ही समझदारी है। रास्ता कितना भी लंबा क्यों न हो, लगातार बढ़ते कदम मंजिल के करीब ले जाते हैं। इसलिए कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें और खुद पर विश्वास न खोएं। अपने हर छोटे प्रयास को महत्व दें, क्योंकि यही प्रयास आगे चलकर बड़ी सफलता की नींव बनते हैं। मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहें। - विजय कुमार, राजकीय विद्यालय, भोंडसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें