विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी सोच और समझ विकसित करने पर भी ध्यान देना चाहिए। किसी भी विषय को केवल याद करने के बजाय उसे समझने और अपने जीवन से जोड़ने का प्रयास करें। इससे सीखी गई बातें लंबे समय तक याद रहती हैं और जरूरत पड़ने पर उनका सही उपयोग कर पाते हैं। रोजमर्रा की घटनाओं से सीखने की आदत डालें। मन में उठने वाले सवाल पूछने से कभी न हिचकिचाएं। नई चीजों को जानने और समझने की जिज्ञासा बनाए रखें। पढ़ाई को बोझ समझने के बजाय सीखने का अवसर मानें। अपनी गलतियों से सीखें और हर दिन कुछ नया जानने का प्रयास करें। यही आदतें विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, समझदार और बेहतर सीखने वाला बनाती हैं।
- नरेंद्र कुमार, जेबीटी, गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल, गुरुग्राम