फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहना को 50 विकास योजनाओं की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना को 50 विकास योजनाओं की सौगात - 125 करोड़ खर्च कर किए जाएंगे विकास कार्य - सरमथला गांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण समारोह के अवसर पर सीएम ने की घोषणा अमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को सोहना के सरमथला गांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर सीएम ने सोहना इलाके को 50 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें सड़कों का निर्माण, सामुदायिक भवनों का निर्माण, स्टेडियम निर्माण समेत अन्य विकास कार्य शामिल हैं। महाराणा प्रताप की वीरता का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि उन्होंने अपने स्वाभिमान को बनाए रखने के लिए जंगलों में भटककर, भूखे पेट रहकर सेना को एकत्र किया और अपने गौरव को बनाए रखा। महाराणा प्रताप की सीमाएं उनका भाला तय करता था। विकास के पथ पर आगे की बहुत सी समस्याएं हैं लेकिन जनमत इसका हथियार है। सीएम मनोहरलाल ने कहा कि हरियाणा की विकास संबंधी योजनाओं का अन्य प्रांत भी अनुशरण कर रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा सरकार की तारीफ की है और यहां तक की कई योजनाओं को तो केंद्र सरकार भी फॉलो कर रही है। -------- प्रदेश के 5500 गांव में लाल डोरा प्रथा समाप्त कर की रजिस्ट्री : सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही लाल डोरा प्रथा को समाप्त कर दिया। इसका नतीजा यह है कि देश के 5500 गांव में लाल डोरा समाप्त कर रजिस्ट्रियां की गई। प्रधानमंत्री ने इसे अन्य राज्यों में भी लागू करने का निर्देश दिया है। किसान हित में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में आज 2150 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों को बाजरे की कीमत दी जा रही है। इसका राजस्थान गलत फायदा उठा रहा है जिसके चलते हरियाणा को 500 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। बावजूद इसके सरकार ने खराब फसलों वाले किसानों को भी 500 से 600 रुपए प्रति क्विंटल का मुनाफा दिया है -------- इन विकास कार्यों को मिली मंजूरी : - सीएम मनोहरलाल ने 16 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले तावडू-सोहना लघु सचिवालय का शिलान्यास किया। - सोहना के अस्पताल को 100 बेड का बनाया जाएगा। - दमदमा झील को टूरिस्ट स्पॉट बनाने के लिए उसका सर्वे किया जाएगा और विकास की योजना तैयार की जाएगी। - दमदमा में 3.5 करोड़ की लागत से पीएचसी का निर्माण किया जाएगा। - फव्वारा चौक का सुंदरीकरण होगा। - कूड़ा निस्तारण का भी समाधान होगा। - 35.5 करोड़ सड़कों के निर्माण व सौंदर्यीकरण पर खर्च किए जाएंगे। - मार्केटिंग बोर्ड की 9 सड़कों को मंजूर किया गया जिनकी लंबाई 11 किलोमीटर होगी। - 6.5 एकड़ जमीन मिलने पर सोहना व ग्वाल पहाड़ी में स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। - जिन जगहों पर पहले से धर्मशाला व सामुदायिक केंद्र नहीं है वहां 10 करोड़ खर्च करके 6 सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे। - चेक डैम बनाने पर भी 2 करो रुपये खर्च किए जाएंगे। -------- पंकज मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें