संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कादीपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर गुड़गांव परफॉर्मर और कादीपुर-11 के बीच 30 ओवर का मैच खेला गया। इसमें गुड़गांव परफॉर्मर की टीम ने कादीपुर-11 की टीम को 6 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुड़गांव परफॉर्मर की टीम 26 ओवर में 160 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कादीपुर-11 की टीम 28 ओवर में 154 रन पर ही ऑलआउट हो गई। गुड़गांव परफॉर्मर की ओर से सुमित ने 43, आदित्य ने 24 और अकांश ने 29 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में देवराज ने 5 विकेट, प्रिंस और लकी ने 2-2 विकेट लिए। कादीपुर-11 की ओर से दीपक ने 50 रन और बाबू ने 32 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में बिट्टू ने 4 विकेट आदित्य ने 2 विकेट लिए। दीपक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।