गुरुग्राम। हिल्स व्यू क्रिकेट ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को टी-20 मैच में गुड़गांव फाइटर ने ऑराक्स पैंथर को 51 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुड़गांव फाइटर ने 220 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑराक्स पैंथर की टीम 170 रन पर ऑलआउट हो गई। फाइटर की ओर से प्रशांत ने 73, अमरजीत ने 49 और हार्दिक अरोड़ा ने 39 रनों की पारी खेली। गेदंबाजी में सुशील ने 3, रोहित ने 2 और मोहित कुमार ने 2 विकेट लिए। ऑराक्स पैंथर की ओर से मोहित कुमार ने 46, सुशील राणा ने 37 और रोहित ने 20 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी मं प्रशांत ने 3, हार्दिक ने 2 और दीपक सोनी ने 2 विकेट लिए। प्रशांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद