फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गेस्ट टीचर्स ने नियमितीकरण लागू करने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कमला नेहरू पार्क में जिले के गेस्ट टीचर्स द्वारा प्रदर्शन किया गया, जिसमें हाल ही में सुप्रीम कोर्ट और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा गेस्ट टीचर्स के पक्ष में दिए गए फैसलों का स्वागत किया गया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने सरकार से कोर्ट के आदेशों को जल्द लागू करने और गेस्ट टीचर्स को नियमित करने की मांग उठाई। गेस्ट टीचर्स ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 16 अप्रैल व हाईकोर्ट द्वारा 25 अप्रैल को दिए आदेशों में गेस्ट टीचर्स को दो माह के भीतर नियमित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वर्ष 2014 से कार्यरत गेस्ट टीचर्स को नियमित कर्मचारियों के समान सभी लाभ देने की बात कही गई है। प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों ने कहा कि वे लंबे समय से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं और अब अदालतों के फैसलों के बाद सरकार को नियमितीकरण प्रक्रिया में देरी नहीं करनी चाहिए। गुरुग्राम जिले के गेस्ट टीचर्स ने हरियाणा सरकार से जल्द फैसला लागू करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें