फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जीयू के बैडमिंटन खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में नहीं मिला प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पंजाब के लुधियाना में चल रही अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में गुरुग्राम विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को एंट्री कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ियों ने आरोप लगाया है कि न तो उनकी स्पोर्ट्स फीस जमा की गई और न ही खेलकिट उपलब्ध कराई गई। उनके लिए रहने की व्यवस्था नहीं की गई और न ही कोई प्रशिक्षक साथ भेजा गया। खिलाड़ियों के अनुसार, प्रतियोगिता के दौरान रहने के लिए 10 हजार रुपये की सिक्योरिटी फीस जमा करनी पड़ती है जो अभी तक नहीं हो सकी। विश्वविद्यालय से संपर्क किया गया तो पता चला की ऑनलाइन एंट्री फीस तो जमा कर दी गई, लेकिन शटल कॉक के लिए अलग से चार हजार रुपये देने हैं, जो अभी बाकी हैं। इतना ही नहीं, टीम इवेंट के लिए न्यूनतम चार खिलाड़ी जरूरी हैं लेकिन केवल तीन ही पहुंच पाए। चौथे खिलाड़ी की बस छूट जाने से वह लुधियाना नहीं पहुंच सका। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट हेड डॉ. सुनीता कोक ने बताया कि खिलाड़ियों की स्पोर्ट्स फीस पहले ही जमा हो चुकी है और अन्य सुविधाओं के लिए उन्हें पैसे दे दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें