गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में 17 दिसंबर को होगी। सीटीएम सपना यादव ने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 17 दिसंबर को सुबह 10 बजे सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल (जॉन हॉल) में आयोजित होगी। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। ब्यूरो