गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन को स्थानांतरित किए गए इंडस्ट्रियल प्लॉट से संबंधित अलॉटियों की समस्याओं के समाधान हेतु एक विशेष शिकायत निवारण कैंप 19 दिसंबर का लगेगा। प्राधिकरण के एस्टेट ऑफिसर-I कार्यालय में 19 दिसंबर को प्रात 10 बजे यह कैंप उन सभी अलॉटियों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनके औद्योगिक प्लॉट एचएसवीपी से एचएसआईआईडीसी को ट्रांसफर किए जा चुके हैं और जिन्हें उक्त ट्रांसफर से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक अथवा तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संवाद