फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे उद्योगों के लिए सकारात्मक माहौल बनाना सरकार का उद्देश्य : दुष्यंत

Fri, 23 Jun 2023 11:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को वर्चुअल किया संबोधित, एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए 1000 करोड़ रुपये के खर्च से सेंटर बनाएंगे
विज्ञापन

एसोचेम द्वारा एमएसएमई संवाद 2023 आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सूक्ष्म, लघु और मध्यम (एमएसएमई) उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार बजट में 1000 करोड़ रुपये की योजना लेकर आएगी। इसके तहत उद्योगों के इनोवेटिव, इंसेटिव और, इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। जहां उन्हें उद्याेग की स्थापना, ऋण सहायता और विकास की अन्य सहूलियतें एक छत के नीचे उपलब्ध होंगी।
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह घोषणा एसोचेम द्वारा आयोजित एमएसएमई संवाद 2023 में वर्चुअल प्लेटफार्म के माध्यम से की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य छोटे उद्योगों के लिए सकारात्मक माहौल बनाना है। एमएसएमई के लिए बेहतर संभावनाएं बनाने और नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए पीएडीएम योजना के तहत 200 करोड़ रुपये का एक वेंचर कैपिटल फंड स्थापित किया गया है। जो स्टार्ट अप के विकास में मदद के लिए ही है। पिछले 5 वर्षों में 2, 81,024 नई एमएसएमई विनिर्माण इकाइयां पंजीकृत हुई हैं। इससे 15 लाख से अधिक नौकरियां पैदा हुई है। इससे राज्य के जीडीपी और रोजगार वृद्धि के मामले में हरियाणा उत्तरी भारत की टॉप रैंकिंग पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

एंबीयंस लीला होटल में आयोजित इस कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री ने ऑनलाइन संबोधित किया। उन्हें इस कार्यक्रम में उपस्थित होना था मगर नहीं आ पाने के कारण उन्होंने वर्चुअल उपस्थिति दर्ज कराकर उद्यमियों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा राज्य के उद्योग और वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण ने कहा कि एमएसएमई की राज्य की अर्थव्यवस्था में एक बड़ी भूमिका निभा रहा है। यह हरियाणा के उद्याेग जगत की रीढ़ है। इसके विकासात्मक इको सिस्टम को विकसित करने के लिए सरकार के पास कई योजनाएं हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम को हरियाणा रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी के चेयरमैन स्वतंत्र कुमार सिंगल, एसोचैम हरियाणा डेवलपमेंट काउंसिल के चेयरमैन विजय शर्मा, एसोचैम नॉर्थ रीजनल डेवलपमेंट काउंसिल के को चेयरमैन वीके गोयल, एसोचैम हरियाणा स्टेट डेवलपमेंट काउंसिल के को चेयरमैन ज्योति प्रकाश गाडिया, एमएसएमई विभाग के एडिशनल डायरेक्टर शशिकांत, सुखचैन सिंह आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। एसोचैम के अधिकारियों ने उद्योग से जुड़ी कठिनाइयों और मुश्किलों की चर्चा की और यह उम्मीद जताई कि इस संवाद से एमएसएमई इकाईयों को वित्तीय सहायता समेत अन्य व्यापार संबंधित सहायताओं में वृद्धि होगी। इस मौके पर कई उद्यमियों को अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें