फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: किलोमीटर स्कीम बंद करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया शोषण करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकार रोडवेज कर्मचारी का जानबूझकर शोषण कर रही है। हमारे अधिकारों को मारा जा रहा है। हम अपना और हरियाणा की जनता का हक मांग रहे हैं। सरकार हमारी मांगों को मान नहीं रही। इन्हीं सब बातों को लेकर अब सांझा मोर्चा ने 12 मार्च को परिवहन मंत्री के आवास को घेरने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सांझा मोर्चा के बैनर तले रोडवेज वर्कशॉप के अंदर गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें सभी कर्मचारियों ने कहा कि सरकार कर्मचारियों का शोषण करने के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश की जनता के साथ भी धोखा कर रही है। हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेला जा रहा है। किलोमीटर स्कीम को थोप कर निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। एचआरईसी को खत्म किया जा रहा है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग किलोमीटर स्कीम बंद करना, पुरानी पेंशन लागू करना, घटाई गई छुट्टियों को वापिस करना, बाकी 33 सूत्रीय मांग पत्र लागू करना है। इस मौके पर डिपो प्रधान दयानंद यादव, राकेश धारीवाल, सुनील फौजी, सोमबीर मालिक, ईश्वर सिंह, शशिभूषण, नरेंद्र, श्यामलाल, देवेंद्र, सचिन आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें