फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अध्यापकों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून लाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा में अध्यापकों पर हो रहे लगातार हमलों से शिक्षा जगत में गहरी चिंता और आक्रोश है। इसी कड़ी में स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा (सलाह) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की है कि प्रदेश में चिकित्सकों की तर्ज पर तत्काल विशेष अध्यापक सुरक्षा कानून लागू किया जाए, ताकि शिक्षक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में कार्य कर सकें। सलाह के गुरुग्राम जिला प्रधान डॉ. सुशील कटारिया ने कहा कि हिसार में शिक्षक की हत्या, सिरसा में अध्यापिका की कुर्सी के नीचे पटाखा रखकर जानलेवा प्रयास और ढाणा लाडनपुर (सिरसा) में शिक्षक पर हमला, ये घटनाएं न केवल चिंता का विषय हैं बल्कि शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं। उन्होंने कहा कि यदि समाज के निर्माता ही असुरक्षित रहेंगे तो बच्चों का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें