गुरुग्राम। पटौदी-जटौली अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। राज्य सरकार के निर्देश पर ई-खरीद पोर्टल भी आगामी आदेश तक बंद रहेगा। मार्केट कमेटी पटौदी के अध्यक्ष मनोज मोकलवास ने 10 नवंबर को जारी पत्र के अनुसार जानकारी दी। वंचित किसान उपायुक्त की कमेटी से सत्यापन कराकर बाजरा बेच सकेंगे। मार्केट कमेटी सचिव विपिन यादव ने किसानों से खरीद की स्थिति जानने की अपील की। संवाद