फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर बाजार में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने किया पैदल मार्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मंगलवार को नगर निगम ने पुलिस बल के साथ सदर बाजार में पैदल मार्च करके अतिक्रमण का जायजा लिया। साथ ही सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान भी जब्त किया और अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। इस दौरान टीम सदर बाजार के मुख्य रास्ते सहित आसपास की गलियों से गुजरी और अतिक्रमण की स्थिति देखी।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डाॅ. नरहरि सिंह बांगड़ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत नगर निगम की टीम सदर बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। नगर निगम दुकानदारों से बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में सहयोग की लगातार अपील कर रहा है। अतिक्रमण मुक्त बाजार से ग्राहकों की आवाजाही में सहूलियत होगी तो व्यापार भी बढ़ेगा। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करके अतिक्रमण की स्थिति देखी। साथ ही अतिक्रमण करने वाले कई दुकानदारों का सामान जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें