नरेंद्र कुमार, जेबीटी, गुरुमंत्र के लिए
विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी सोच और समझ विकसित करने पर भी ध्यान देना चाहिए। किसी भी विषय को केवल रटने के बजाय उसे समझने और वास्तविक जीवन से जोड़ने का प्रयास करें। इससे पढ़ी हुई बातें लंबे समय तक याद रहती हैं और उनका सही उपयोग करना भी आसान होता है। रोजमर्रा की घटनाओं से सीखने की आदत डालें। मन में उठने वाले सवाल पूछें और नई चीजें जानने की जिज्ञासा बनाए रखें। पढ़ाई को बोझ समझने के बजाय सीखने का अवसर मानें। अपनी गलतियों से सीखें और हर दिन कुछ नया जानने का प्रयास करें। यही आदतें विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, समझदार और बेहतर सीखने वाला बनाती हैं। - नरेंद्र कुमार, जेबीटी, गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल, गुरुग्राम