ऑटो में अपने साथ बिठाकर लूटी बाली
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नाती को स्कूल से लेकर लौट रही महिला को शुक्रवार को बातों में फंसाकर एक महिला समेत दो लोगों ने सोनी की बाली निकाल ली। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजीव नगर निवासी लालती देवी ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को अपनी नाती को स्कूल से लेकर लौट रही थी। जब वह घर के पास पहुंची तो एक महिला और दो आदमियों ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। उन्होंने उसे घर से दूर ले जाकर एक ऑटो में अपने साथ बैठा लिया। इसी दौरान उन्होंने महिला के कानों से सोने की बाली निकाल ली। पीड़िता का कहना है कि उसे पता ही नहीं चला कि कब उसके साथ यह घटना घट गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।