गुरुग्राम। लोक निर्माण विभाग टावर ऑफ जस्टिस के निर्माण कार्य को पूरा कराने में जुटा हुआ है। दूसरी ओर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण टावर ऑफ जस्टिस को पानी का कनेक्शन देने जा रहा है। जीएमडीए के अनुसार, मास्टर पेयजल लाइन से टावर ऑफ जस्टिस तक 100 एमएम की पाइप डाली जाएगी। पानी कनेक्शन देने और पाइप डालने पर करीब करीब 8.35 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए जीएमडीए ने टेंडर जारी किया है। कार्य अलॉट होने के बाद ठेकेदार को बीस में काम पूरा करना होगा। कोर्ट रोड पर टावर ऑफ जस्टिस के निर्माण पर साल 2017 में काम शुरू हुआ था और साल 2020 तक कार्य पूरा होना था। करीब 250 करोड़ की परियोजना कई कारणों से निर्माण कार्य पीछे चल रही है। सात मंजिला इस भवन में कुल 56 कोर्ट होंगी। इसका करीब 90 फीसदी काम हो चुका है। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता चरणदीप सिंह राणा ने बताया कि टावर ऑफ जस्टिस के बचे कार्यों को सिरे चढ़ाया जा रहा है। संवाद