फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क और सीवर-पानी के लिए जीएमडीए को मिलेंगे 2100 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
1200 करोड़ रुपये से सड़क और 900 करोड़ से सीवर-पानी व्यवस्था होगी दुरुस्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रदेश सरकार ने बजट में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) को सड़क और सीवर-पानी के लिए 2100 करोड़ का प्रावधान किया है। इस पैसे से शहर में सड़क नेटवर्क के 1200 करोड़ व सीवर-पानी की उपलब्धता को बेहतर करने के लिए 900 करोड़ दिया गया है।
साइबर सिटी के बेहतर विकास के लिए प्रदेश सरकार ने जीएमडीए का गठन किया है। इसके तहत सभी प्रकार के बड़े प्रोजेक्ट जीएमडीए के माध्यम से कराए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार शहर में सड़क और सीवर-पानी की सुविधा बेहतर करना चाहती है ताकि यहां के लोगों को अच्छी सुविधाएं मिल सके। इसी को ध्यान में रखकर वित्त मंत्री एवं सीएम मनोहर लाल ने बजट में सड़क नेटवर्क के लिए 1200 करोड़ रुपये और सीवर-पानी के लिए 900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे पुराने और नए शहर में सड़क नेटवर्क को बेहतर करने का काम होगा।
विज्ञापन

अभी नए विकसित हो रहे सेक्टर में सड़क नेटवर्क बेहतर नहीं है। दूसरा कई प्रमुख सड़कें जर्जर हालात में है। बजट मिलने से जीएमडीए इन कार्याें को बेहतर तरीके से कर सकेगा। दूसरा शहर की कई कालोनियों में सीवर और पानी की समस्या रहती है। पुरानी सीवर लाइन होने से ओवर फ्लो की समस्या रहती है। ऐसे में कई जगहों पर नई लाइन डाली जाएगी। इसके अलावा पानी की आपूर्ति भी बेहतर करने की योजना है। इसक के लिए बसई और चंदू पानी संयंत्र की क्षमता बढ़ाने की तैयारी है। सरकार से पैसे मिलने से इन योजनों को सिरे चढ़ाने में मदद मिलेगी।

लोगों से बातचीत-
शहर में सीवर-पानी का नेटवर्क बहुत कमजोर है। ऐसे में जीएमडीए को नए सिरे से इस पर काम करने की जरूरत है। पुराने शहर में यह समस्या ज्यादा गंभीर है। -मनोज मिश्र, सूर्या विहार
विज्ञापन


नए सेक्टरों में सड़कों जर्जर हालत में है। बजट में पैसे का प्रावधान होने से जीएमडीए को कार्य कराने में मदद मिलेगी। घाटा से वाटिका चौक पर सड़क जर्जर हालत में है। वीएमके सिंह, पूर्व महासचिव, सन सिटी आरडब्ल्यूए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें