फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जीएमडीए ने हटाए 400 क्षतिग्रस्त जर्सी बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शहर में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाते हुए प्रमुख मार्गों से लगभग 400 क्षतिग्रस्त जर्सी बैरियर हटाए हैं। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त शिलान्यास पट्टिकाओं, अनुपयोगी पाइपलाइनों और सड़क किनारे मौजूद अन्य अवरोधों को भी हटाया गया है। यह अभियान राजीव चौक, ओल्ड रेलवे रोड, दिल्ली-गुरुग्राम रोड, मेदांता रोड तथा इफको चौक से सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) तक के प्रमुख कॉरिडोरों पर चलाया गया। यात्रियों को कम से कम असुविधा हो और यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए अधिकांश हटाने और सफाई कार्य रात्रि के समय किए गए। जीएमडीए अधिकारियों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य सड़क मार्गों और उनके किनारों को अवरोधमुक्त बनाना, यातायात संचालन को बेहतर करना तथा सड़क सुरक्षा मानकों को मजबूत करना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें