गुुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) बरसाती नालों को साफ रखने के लिए अवैध सीवर कनेक्शनों की जांच कर रहा है। जीएमडीए के तीन प्रमुख बरसाती नाले हैं जो शहर के पानी को नजफगढ़ नाले तक ले जाते हैं। लेग एक ड्रेन (सिकंदरपुर से पालम विहार वाया नजफगढ़), लेग दो ड्रेन (सेक्टर 42 हुडा सिटी सेंटर से नजफगढ़) और लेग तीन ड्रेन (घाटा गांव से हीरो होंडा चौक से नजफगढ़) जिसे बादशाहपुर ड्रेन भी कहा जाता है। जीएमडीए ने कई जगहों पर जांच कर अवैध कनेक्शन को बंद कराया है। करीब 100 एमएलडी पानी बिना शोधित किए नालों में जा रहा है। जबकि एनजीटी का निर्देश है कि बरसाती नालों में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए। जीएमडीए अलग-अलग जगहों पर फ्लो मीटर समेत अन्य तकनीक की मदद लेने पर विचार कर रहा है। इस तकनीक से पता चल सकेगा कि कहां पर पानी का फ्लो अधिक है। साथ ही यह भी पता तल पाएगा कि किस हिस्से में सीवर का पानी नाले में जा रहा है। ब्यूरो