फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जीएमडीए ने 12 विकास कार्यों को स्वीकृति दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



गुरुग्राम। शहर में विकास कार्यों से जुड़े अलग-अलग 12 प्रोजेक्ट को गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने स्वीकृति प्रदान की है। इस संबंध में निविदा आवंटन समिति की सोमवार को बैठक हुई। समिति की बैठक में भाग लेने वाली एजेंसियों के प्रतिनिधियों से निविदा की राशि को कम से कम करने के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

जीएमडीए शहर में अलग-अलग स्थानों पर सड़कों के पुनर्विकास, डिवाइडर सड़कों का सौंदर्यीकरण, निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने, स्ट्रीट स्केपिंग आदि के काम करने जा रहा है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया का इंतजार था। अब सीईओ के स्तर से इनको स्वीकृति दी गई है। जल्द ही इनके लिए निविदा प्रक्रिया को आगे बढ़ा कर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें