फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छात्राओं ने सदर बाजार में निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

Tue, 15 Aug 2023 12:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से किया गया कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जैकबपुरा की छात्राओं ने हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। गुरुग्राम उपायुक्त निशांत कुमार यादव के कुशल नेतृत्व और अतिरिक्त उपायुक्त हितेश कुमार मीणा के मार्गदर्शन में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने सदर बाजार सहित आसपास के क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारी गौरव सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की आन-बान-शान तिरंगा झंडा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान चलाने का फैसला लिया है और राष्ट्र निर्माण में बच्चों का अहम योगदान रहता है। इसलिए आज तिरंगा यात्रा में बच्चों के माध्यम से जन-जन तक संदेश पहुंचाने का कार्य किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री ने बच्चों से आह्वान किया कि बच्चे देश के भविष्य हैं। उन्होंने अपने देश के प्रति राष्ट्र भावना 15 अगस्त नहीं बल्कि पूरे वर्ष राष्ट्रप्रेम रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य सुशील कन्वा ने अतिथियों को पर्यावरण के प्रतीक पौधा भेंट किया। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को बताया कि अपने देश के झंडे के प्रति हमें कितना लगाव रखना चाहिए और नियमों को पालन करना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल के प्राध्यापक रामकिशन वत्स, नवीन भारद्वाज, संगीत शिक्षिका डिंपल कपूर सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें