पटौदी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटौदी में प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन नशा मुक्ति विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए और समाज में जागरूकता फैलाने के साथ युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह, एनएसएस इंचार्ज पूनम यादव, प्रवक्ता पूनम माजरा और प्रवक्ता हर्ष वर्धन मौजूद रहे। संवाद