गुरुग्राम। शादी का झांसा देकर प्रेमी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी द्वारा शादी से मना करने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज करवाई। मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी युवती ने बताया कि वह दस महीने से नाथुपुर स्थित एक मकान में किराए पर रहती है और निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसी मकान की पहली मंजिल पर पलवल के गांव बाडोली निवासी अजय कुमार भी किराए पर रहता है। कुछ समय में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोप है कि अजय ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब युवती ने शादी करने का अजय पर दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। इस पर युवती ने शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।