फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर नाबालिगा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर प्लंबर ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान पर सेक्टर-50 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक मूलरुप से पश्चिम बंगाल निवासी 15 वर्षीय पीड़िता अपने परिजनों के साथ झुग्गियों में रहती है। कई माह पहले उसकी दोस्ती बिहार निवासी युवक प्रवेश से हो गई। आरोपी यहां प्लंबर का काम करता था। करीब तीन माह पहले आरोपी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया, ं उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता अपने परिजनों के पास पहुंची और आपबीती बताई। बृहस्पतिवार शाम को पीड़िता की मां के बयान पर सेक्टर-50 थाना पुलिस ने आरोपी प्रवेश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें