सोहना। वार्ड नंबर-20 के बांध कॉलोनी निवासी रत्न सिंह की पुत्री प्रियांशी (19) ने रविवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों को पता चलने पर उन्होंने प्रियांशी को नीचे उतारा तब तक उसकी सांसें चल रही थी। परिजन उसे तुरुंत कस्बे के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। मंगलवार को उपचाराधीन युवती ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने मृतक युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सोहना पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई राजबीर सिंह बताते हैं कि युवती ने रविवार को फंदा लगाया था। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई है। संवाद