फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 14वीं मंजिल से कूदकर युवती ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-65 स्थित एमथ्रीएम लैटीट्यूड बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतका की पहचान शिविका (27) के रूप में हुई है। उसके पिता लाजिस्टिक कंपनी में काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक परिवार मूलरूप से राजस्थान के झुंझुनूं का रहने वाला है। परिवार बीते पांच वर्ष से गुरुग्राम में है। बताया जाता है कि चार वर्ष पहले मृतक शिविका की छोटी जुड़वा बहन की भी सेक्टर-62 की एक सोसाइटी की एक बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई थी। इसके बाद से ही शिविका मानसिक रूप से परेशान रहती थी। सूचना के बाद पहुंची सेक्टर-65 थाना पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें