फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप का जाल: युवक पर दुष्कर्म का केस कराया दर्ज, सेटलमेंट के लिए मांगे 10 लाख; युवती साथी सहित गिरफ्तार

Mon, 26 Jun 2023 01:56 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

पुलिस के अनुसार सेक्टर-48 के रहने वाले एक व्यक्ति की फेसबुक के जरिए 20 वर्षीय युवती से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद दोनों एक गेस्ट हाउस में मिले और फिजिकल रिलेशन भी बने। इसके बाद युवती ने दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर-29 थाना पुलिस ने हनीट्रैप में एक व्यक्ति से छह लाख रुपये वसूलने वाली युवती को उसके साथी सहित रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने पीडि़त पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। वह केस रद्द कराने को लेकर हुए सेटलमेंट के छह लाख रुपये गाड़ी में गिन रही थी। पुलिस ने युवती पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सेक्टर-48 के रहने वाले एक व्यक्ति की फेसबुक के जरिए 20 वर्षीय युवती से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद दोनों एक गेस्ट हाउस में मिले और फिजिकल रिलेशन भी बने। इसके बाद 19 जून को युवती ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को शिकायत देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया था। इसके बाद युवती ने सेटलमेंट के लिए व्यक्ति से 10 लाख रुपये की मांग की। दोनों की काफी देर तक बात हुई और छह लाख रुपये में सेटलमेंट हुआ।

इस बारे में उसने पुलिस को जानकारी दे दी और पुलिस के कहे मुताबिक 24 जून को व्यक्ति युवती से मिलने के लिए किंग्डम ऑफ ड्रीम्स के पास पार्किंग में रुपये देने के लिए गया। यहां युवती अपने दोस्त के साथ आई थी। इस पर व्यक्ति ने युवती को दो लाख रुपये नकद और गहने दिए। रुपये देकर व्यक्ति गाड़ी से बाहर निकल आया। संकेत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवती अपने दोस्त के साथ गाड़ी में बैठकर रुपये गिन रही है। जिन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें