फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले को 28 परियोजनाओं की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया उद्घाटन, छह की रखी आधारशिला
विज्ञापन

कृषि मंत्री जेपी दलाल जिला स्तरीय कार्यक्रम में रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने मंगलवार को जिले में अलग अलग छह परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान छोटी बड़ी 66 करोड़ की 28 परियोजनाएं जनता को सौंपी गई। जिले के स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री मौजूद रहे। फिरोजपुर झिरका में राज्य स्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम में किया गया। मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि गुरुग्राम एक विश्व स्तरीय शहर है। इसमें विकास परियोजनाओं की प्लानिंग के दौरान विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने नगर निगम, मानेसर की 66 करोड़ की लागत से तैयार 28 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें गांव नैनवाल, नखरोला, कासन, फाजलवास, बामडोली, कुकडोला, नवादा फतेहपुर, सिकंदरपुर भड़ा सहित सहरावन में बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण, गेट का निर्माण, चारदिवारी, राइजिंग मेन, पंप हाउस व बिजली के कार्य शामिल है। गांव भड़ा नवादा, सिकंदरपुर, भांगरोला, नैनवाल व कासन गांव में सीवरेज नेटवर्क का निर्माण सहित स्ट्रीट लाइट, मिनी इंडोर स्टेडियम परियोजना शामिल है।
विज्ञापन


20 फीसदी जलभराव कम करने के लिए और मजबूत होंगे संसाधन
जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। वाटिका चौक, सोहना रोड से एनएच 48 तक व एसपीआर पर ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर करने के लिए लेग चार के निर्माण से शहर में होने वाले जलभराव में करीब 20 प्रतिशत की राहत मिलेगी। इसका निर्माण जीएमडीए करेगा। गोल्फ कोर्स रोड से पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भौंडसी होते हुए गांव दमदमा तक ट्रीटेड वेस्ट वाटर की सप्लाई के लिए पीसीसी दबाव वाली पाइपलाइन बिछाने की परियोजना है। यह सिंचाई विभाग से जुड़ी परियोजना है। गांव दमदमा स्थित झील को टूरिस्ट स्पॉट बनाने में इससे काफी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


171 करोड़ की छह परियोजनाओं का शिलान्यास
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने बताया कि आमजन को समर्पित परियोजनाओं में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की 144 करोड़ की तीन परियोजनाएं शामिल हैं। गांव बेहरामपुर और बसई में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट यानी एसटीपी और डब्ल्यूटीपी पर 33 व 66 केवी के सब स्टेशन के निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी। इसी तरह सिंचाई विभाग की 27 करोड़ की लागत की तीन परियोजनाएं भी जल्द शुरू होंगी। इसमें गोल्फ कोर्स रोड से पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भौंडसी होते हुए गांव दमदमा तक ट्रीटेड वेस्ट वाटर की सप्लाई के लिए पीसीसी दबाव वाली पाइपलाइन बिछाने, दौलताबाद माइनर की रिहैबिलिटेशन सहित रिचार्जिंग योजना के तहत गांव मौजाबाद से नूरगढ़ तक साहबी नदी के पुनरुद्धार की परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें