गुरुग्राम। गुड़गांव इंडस्टि्रयल एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग और वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह से मुलाकात की। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई इस मुलाकात में औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। सेक्टर 34- 35 में नेशनल हाईवे के साथ सर्विस रोड को चौड़ा करने और उस इलाके को जल भराव से मुक्त करने की मांग की गई। उद्यमियों ने एचएसआईआईडीसी से ग्रीन बेल्ट विकसित करने के लिए 15 मीटर की भूमि की मांग की है। इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में संगठन के पूर्व अध्यक्ष जेएन मंगला, वर्तमान अध्यक्ष सुमित राव, कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल गुप्ता आदि शामिल थे। संवाद