संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक उपमंडलाधीश,तावड़ू जितेंद्र गर्ग ने की। बैठक में नायब तहसीलदार तावडू दयाचंद,तहसील कल्याण अधिकारी ताराचंद, शहर थाना प्रभारी नरेश कुमार सहित कमेटी के जनप्रतिनिधियों के साथ इस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए की केस किस स्थिति में है यह पुलिस की स्टेटस रिपोर्ट से मिलान किया जाए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की एफआईआर/मेडिकल रिपोर्ट तथा जांच उपरांत चालान की प्रति सब सेक्शन की धाराएं लगाते हुए तुरंत जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय नूंह को भिजवाना सुनिश्चित करें ताकि पीड़ित व्यक्ति को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सके। एसडीएम ने सरकारी गैर सरकारी सदस्यों से भी सुझाव मांगे गए ताकि सभी कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ हो सके।