फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निजी स्कूल में गीता महोत्सव का धूमधाम से हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पटौदी स्थित पाथफाइन्डर ग्लोबल स्कूल में श्रीमद्भगवद गीता महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। महोत्सव की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या नीना यादव, उपप्राचार्य दिनेश यादव और मुख्याध्यापिका रश्मि त्यागी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। विद्यार्थियों ने महाभारत के प्रमुख प्रसंगों जैसे कौरव-पांडवों का जन्म, शिक्षा, द्रौपदी विवाह, पांडवों का वनवास, धृतक्रीड़ा, द्रौपदी वस्त्र हरण, कुरुक्षेत्र युद्ध और मोहग्रस्त अर्जुन को भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गीता उपदेश को नाट्य रूपांतरण के माध्यम से भव्य रूप में प्रस्तुत किया। बच्चों की विविध वेशभूषा, श्लोक उच्चारण, गायन और नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर प्राचार्या नीना यादव ने श्रीमद्भगवद गीता के धार्मिक, सांस्कृतिक पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ के साथ-साथ विद्यार्थियों के दादा-दादी, अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें