गुरुग्राम। फ्यूचर फॉरवर्ड स्पोर्ट्स अकादमी के मैदान पर सोमवार को द वन स्पोर्ट्स अकादमी और गुड़गांव यूनाइटेड के बीच टी-20 मैच खेला गया। इसमें गुड़गांव यूनाइटेड ने द वन स्पोर्ट्स अकादमी को 6 रन से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुड़गांव यूनाइटेड की टीम ने 2 विकेट खोकर 156 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द वन स्पोर्ट्स अकादमी की टीम 8 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। गुड़गांव यूनाइटेड की ओर से प्रवीन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गौतम को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद