फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिकायत के तीन घंटे के अंदर उठा लिया जाएगा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र में अगर किसी घर से कूड़ा नहीं उठाया जाता है तो लोग टोल फ्री नंबर 18002085654 पर शिकायत कर सकते हैं। शिकायत मिलने के बाद एजेंसी को तीन घंटे के अंदर कूड़ा उठाना होगा। नगर निगम क्षेत्र से रोजाना करीब 220 टन घरेलू कूड़ा उठाया जा रहा है। निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने बताया कि कूड़ा उठाने वाली एजेंसी ने रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टैग(आरएफआईडी) और क्यूआर कोड लगाए हैं। इस तकनीक की मदद से कचरा संग्रहण की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल हो गई है। इससे सुनिश्चित हो रहा है कि रोजाना घरों से कूड़ा उठाने से निगम क्षेत्र की एक भी घरेलू इकाई वंचित नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें