मानेसर। मानेसर नगर निगम की ओर से हर घर से कूड़ा उठाने के लिए अभियान की पूरी तैयारी कर ली गई है। मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि आठ दिसंबर से मानेसर में डोर टू डोर कूड़ा अभियान शुरू किया जा रहा है। हमने शहर की सफाई को लेकर नई कंपनी को टेंडर दे दिया है। यह टेंडर पांच साल के लिए है जो मानेसर के हर वार्ड से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान के तहत हर इलाके से कूड़ा उठाया जाएगा। 64 करोड़ का यह टेंडर कंपनी को दिया गया है। कूड़ा उठाने के लिए शहर के हर वार्ड में आरएफ आईडी लगाई जा रही है इसके जरिए स्केन करके कूड़े को उठाया जाएगा। मेयर ने बताया कि गीले और सूखे कूड़े को अलग- अलग वाहनों में उठाया जाएगा। स्वीपिंग के लिए भी टेंडर दिया गया है जो छह महीनों के लिए है। संवाद