फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर फैला पड़ा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के बाहर इन दिनों विकास की नहीं, बल्कि बदहाली की तस्वीर दिखाई दे रही है। स्टेशन के ठीक बाहर लगा कूड़े का अंबार रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। इस स्टेशन का कामकाजी लोग रोजाना इस्तेमाल करते हैं। इसके बावजूद यहां सफाई पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रोजाना लोग गंदगी के बीच से निकलकर जाने को मजबूर हैं। यात्री जयदेव पाल का कहना है कि स्मार्ट सिटी के दावों के बीच हमें रोजाना इस गंदगी से रूबरू होना पड़ता है। वहीं, पूरण जांगड़ा का कहना है कि अब तक इस पर नगर निगम या संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें