फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अरावली की तलहटी में बढ़ रहा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र के खोह गांव, कासन और मानेसर के पास अरावली की तलहटी में लगातार कूड़ा डाले जाने से गंदगी और प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि अरावली क्षेत्र में रोजाना कूड़ा फेंका जा रहा है। इसमें घरेलू कचरे के साथ अन्य प्रकार का कूड़ा भी शामिल होता है। कूड़े के ढेर बढ़ने से आसपास का वातावरण खराब हो रहा है और बदबू फैल रही है। इससे पर्यावरण के साथ-साथ वन्य जीवों पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में काफी संख्या में किराए पर रहने वाले लोग हैं। कुछ किराएदार घरों का कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने के बजाय सीधे अरावली की तलहटी में फेंक देते हैं। इससे हर दिन गंदगी बढ़ रही है और प्राकृतिक क्षेत्र को नुकसान पहुंच रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें