फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधवाड़ी में कूड़ा अगले साल होगा समाप्त : मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम/चंडीगढ़। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि गुरुग्राम-फरीदाबाद सीमा पर स्थित बंधवाड़ी लैंडफिल के प्रबंधन, बायो-माइनिंग एवं कचरा निस्तारण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मार्च 2027 तक कूड़े को खत्म करन लक्ष्य रखा गया है। फरीदाबाद-गुरुग्राम क्लस्टर के लिए एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना की अनुमानित लागत 330 करोड़ रुपये थी, जिसके लिए 14 अगस्त 2017 गुरुग्राम व नगर निगम फरीदाबाद ने इको ग्रीन को 22 वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध किया था। गोयल विधानसभा में बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल के समय विधायक कुलदीप वत्स द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में सदन में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से 2024 तक इको ग्रीन कंपनी को 157.07 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। कंपनी पर 11.46 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। उन्होंने बताया कि नगर निगम गुरुग्राम ने बंधवाड़ी साइट पर अब तक 36.28 लाख मीट्रिक टन पुराने कचरे का निस्तारण किया है, जिस पर कुल 311.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वर्तमान में साइट पर लगभग 16.60 लाख मीट्रिक टन कचरा शेष है। मार्च 2027 तक का लक्ष्य रखा गया है ताकि क्षेत्र में स्वच्छता एवं पर्यावरणीय सुधार सुनिश्चित किया जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें