फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गोशाला के सामने कूड़े में लगी आग, कॉलोनियों में फैला धुआं

विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, लोगाें ने की डंपिंग स्थल हटाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। मंगलवार की सुबह कार्टरपुरी स्थित गोशाला के सामने जमा कूड़े में आग लग गई। इसका धुआं आस-पास की कॉलोनियों में फैल गया। इलाके के लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम और फायर ब्रिगेड को दी। दमकल की गाड़ियों ने आकर आग बुझाई मगर तब तक कॉलोनियों में धुआं फैल चुका था।
गोशाला के सामने नगर निगम का कूड़ा डंपिंग स्थल है। इसके ठीक सामने धर्म कॉलोनी, अशोक विहार फेज -3, पालम विहार, सेक्टर 23 जैसी सघन आबादी वाली कॉलोनियां हैं। कूड़े में आग लगने के कारण लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

इलाके के निवासी विकास हुडा ने इसकी शिकायत अधिकारियों को दी है। यहां के निवासियों ने मांग की है कि यहां से कूड़ा डंपिंग स्थल हटाया जाए। इलाके के लोगों को बार-बार कूड़े में लगने वाली आग से फैलने वाले धुएं के कारण सांस संबंधित परेशानियां हो रही हैं।
सेक्टर पांच में मंगलवार को भी बागवानी के कचरे में बिजली के खंभे के पास आग लग गई मगर निवासियों की सूझ बूझ से जल्द बुझा दी गई। पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि सोमवार को सेक्टर में सूखे पत्तों में आग लगी थी और एक कार इसकी चपेट में आ गई थी। मंगलवार को भी कई कारें जल जातीं मगर समय पर फायर ब्रिगेड के आने से कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष करेंगे दौरा
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पी राघवेंद्र राव बस स्टैंड, मिनी सचिवालय समेत अनधिकृत मलबा डंपिंग की शिकायत वाली जगहों और उसके आस-पास के इलाकों का 10 अप्रैल को दौरा करेंगे। इसके बाद सेक्टर 29 स्थित जिम खाना क्लब में अधिकारियों के साथ स्वच्छता के मामले को लेकर बैठक करेंगे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारियों, नगर निगम के अधिकारियों समेत जिले के संबंधित सभी अधिकारी इसमें शामिल होंगे। इसकी सूचना नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें