फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-50 की हरित पट्टी में ट्रैक्टर से डाला जा रहा कचरा

विज्ञापन
सेक्टर 50 में हरित पट्टी में ट्रेक्टर से डाला जा रहा कचरा। सोशल मीडिया
विज्ञापन
निर्धारित स्थल की जगह ग्रीन बेल्ट में कचरा फेंककर फरार हुआ चालक, निवासियों ने निगरानी बढ़ाने की मांग की
विज्ञापन

बादशाहपुर। सेक्टर-50 स्थित निर्वाण कंट्री की हरित पट्टी में अवैध रूप से कचरा डंप किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि एक ट्रैक्टर चालक निर्धारित डंपिंग स्थल पर कचरा डालने के बजाय हरित पट्टी में कचरा फेंक रहा है। निवासियों के अनुसार, चालक ट्रैक्टर में कचरा भरकर हरित पट्टी के अंदर तक पहुंचता है और कचरा डालने के बाद वाहन लेकर मौके से फरार हो जाता है। इससे क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हरित पट्टी को स्वच्छ हवा और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विकसित किया गया था। यहां प्लास्टिक, मलबा और घरेलू कचरा डाले जाने से पौधों को नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही भूजल और आसपास के वातावरण के प्रदूषित होने का खतरा भी बढ़ रहा है। लोगों ने बताया कि कचरा सड़ने से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। निवासियों ने मांग की है कि हरित क्षेत्रों में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ाई जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें