फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घामडोज टोल पर ठेकेदार को धमकी देने पर गैंगस्टर सूबे गुर्जर का करीबी गिरफ्तार

Thu, 13 Jul 2023 01:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार को धमकी देने पर गैंगस्टर सूबे गुर्जर का करीबी गिरफ्तार
विज्ञापन

तीन आरोपी पहले ही हो चुके है गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। घामडोज टोल पर मैनपावर का काम पर कब्जा करने के लिए ठेकेदार को हथियार के दम पर काम बंद करने धमकी देने के मामले में पुलिस ने गैंगस्टर सूबे गुर्जर गैंग के मुख्य सदस्य हरबीर को मंगलवार को बार गुर्जर गांव से गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने पहले ही निखिल, विक्रम व राकेश को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी हरबीर पिछले दिनों ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। गैंगस्टर सूबे गुर्जर जेल में ही बंद है।
विज्ञापन

एसीपी वरुण दहिया ने बताया कि आरोपी हरबीर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह गैंगस्टर सूबे गुर्जर के लिए काम करता है। उसने ही आरोपी विक्रम काे घामडोज टोल पर काम कर रहे ठेकेदार को हटाकर मैन वापर का काम पर कब्जा करने के लिए कहा था। इसके बाद छह जून को विक्रम ,निखिल व राकेश घामडोल टोल पर हथियार के साथ ठेकेदार को धमकी देने के लिए पहुंच गए। आरोपियों ने हथियार के दम पर टोल पर काम कर रहे ठेकेदार के आदमी को काम छोड़ने की धमकी देते हुए कहा कि अब वह इस टोल पर मैनपावर का काम वह करेंगे। काम छोड़ने के लिए आरोपियों ने सिर्फ एक दिन का समय दिया था। ठेकेदार ने इसकी शिकायत भोंडसी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विक्रम, निखिल व राकेश को अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें