पलवल। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देशन में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच पलवल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि 24 अक्तूबर को करमन बॉर्डर टोल टैक्स के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो से 109.856 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपियों सुंदर और उमेद निवासी अलावलपुर, को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान मादक पदार्थ तस्करी के स्रोत का खुलासा हुआ, जिसके आधार पर गांव जनौली निवासी प्रवेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उससे वारदात में प्रयुक्त कैंटर बरामद हुआ है। आरोपी को 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संवाद