फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से आठ वर्षीय बच्चा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। बिछोर थाना क्षेत्र के गांव हथनगांव में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से आठ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को उपचार के लिए पहले पुन्हाना के सरकारी अस्पताल और बाद में गंभीर हालत के चलते नल्हड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पीड़ित पिता फारूक निवासी हथनगांव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 फरवरी की शाम करीब चार बजे वह अपने आठ वर्षीय बेटे हुजर के साथ गांव में ही एक दुकान पर सामान लेने जा रहा थे। तभी पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक ने बच्चे को टक्कर मार दी। शिकायत के अनुसार मोटरसाइकिल गांव का ही अनिल कुमार चला रहा था। बिछोर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें