ऑटो चालकों ने की महिला से मारपीट
दूसरा मामला भी गुरुग्राम से सामने आया है। यहां उद्योग विहार थाना क्षेत्र में ऑटो चालक की टक्कर पर विरोध करना महिला को मंहगा पड़ गया। ऑटो चालक ने अन्य लोगों को बुला लिया। जिसके बाद महिला के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार यूपी के कानपुर निवासी महिला ममता शर्मा यहां दिल्ली के कापसहेड़ा में रहती है। वह किसी काम से गुरुग्राम आई थी।
ऑटो चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार जान से मारने की दी धमकी
महिला के मुताबिक, जब वह ई-रिक्शा में बैठकर कापसहेड़ा की ओर जा रही थी तो एक ऑटो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, इससे ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। महिला ने ऑटो चालक मुन्ना से इस बाबत विरोध जताते हुए ई-रिक्शा के नुकसान की भरपाई की बात कही तो उसने ऑटो प्रधान पंकज को बुला लिया। पंकज अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया और महिला से गाली-गलौज करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो पंकज ने महिला से मारपीट की वहीं महिला को किडनेप करने व जान से मारने की धमकी दी।