गुरुग्राम। सेक्टर-99ए स्थित हैबिटेट सोसाइटी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगा। इसमें शुगर, बीपी, लंबाई और वजन की जांच हुई। ईएनटी और डेंटल विशेषज्ञों ने भी जांच की। करीब 42 निवासियों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। सोसाइटी अध्यक्ष दलबीर सिंह बैनीवाल ने बताया कि ऐसे शिविर निवासियों को जागरूक करते हैं। संवाद