गुरुग्राम। गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) की ओर से जीआईए हाउस में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें औद्योगिक इकाइयों के कर्मचारियों, श्रमिकों और उद्योग प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य जांच कराकर चिकित्सकीय परामर्श लिया। शिविर में विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को जरूरी परामर्श दिया। इसका उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों और श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था। जीआईए अध्यक्ष सुमित राव ने कहा कि ऐसे शिविर कर्मचारियों और श्रमिकों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हैं। महासचिव संजीव बंसल ने मेदांता फाउंडेशन और नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल के संस्थापक गुंजन मेहता का आभार व्यक्त किया। संवाद