गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित रोटरी ब्लड बैंक के डायलिसिस सेंटर में मरीजों को एक महीने तक मुफ्त डायलिसिस की सुविधा मिलने की उम्मीद है। इसके लिए रोटेरियन पवन सपरा और विभा सपरा ने बेटी के जन्मदिन के अवसर पर सेंटर को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। इस राशि का उपयोग मरीजों की डायलिसिस कराने में किया जाएगा। इस दौरान रोटरी टीम के सदस्यों को टी-शर्ट भी दिया गया। संवाद